बेगूसराय। बेगूसराय जेल के सभी कैदी जब सोये ही थे तो वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की सुबह अचानक ही बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ अधिकारियों के जेल पहुंचने से हड़कंप मच गया। जेल के अंदर पहुंचते ही अधिकारियों एवं पुलिस जवानों में सभी वार्ड की में सघन छापेमारी किया। लेकिन कहीं कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है। बढ़ते अपराध पर काबू पाए जाने के लिए किए गए इस छापेमारी में कई सुराग हाथ लगने की संभावना थी। लेकिन दो घंटे से अधिक समय तक की छापेमारी में कुछ बरामद नहीं हो सका।
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे एडीएम मोहम्मद बलागउद्दीन ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर रूटीन वर्क के तहत दो घंटे से अधिक समय तक किए गए छापेमारी में सभी वार्ड का सघन जांच पड़ताल किया गया है। छापेमारी में सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी, सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, बलिया एएसपी अवधेश सरोज एवं सदर सीओ उत्पल हिमवान समेत दर्जनभर से अधिक थानाध्यक्ष और सैकड़ों पुलिस के जवान शामिल थे।
यह खबर भी पढ़े: इतना बड़ा पाप: नशे में दूत होकर पिता ने 8, 5 व 3 साल के बच्चों को नहर में फेंका, फिर घर आकर...
यह खबर भी पढ़े: 7th Pay Commission/ जानिए मोदी सरकार कब तक बढ़ाएगी सैलरी, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा