Explore

Search
Close this search box.

Search

March 28, 2024 8:13 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

Cheaper Gold: भारत के कौन से पड़ौसी देश में है सस्ता सोना, जानें- 10 ग्राम का क्या है रेट?

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

Gold Price Bhutan : आजकल सोने का दाम आसमान छू रहा है। सोना खरीदना आजकल हम लोगों के बस की बात नहीं रही। लेकिन शादी या किसी खास पर्व त्यौहार में हमें सोना (Gold) खरीदना ही पड़ता है। भारत में सोने की कीमत आग उगल रही है। 10 ग्राम सोने की कीमत 55 हजार तक पहुंच चुकी है। वहीं भारत के एक पड़ोसी देश में सोना (Gold) काफी सस्ता है। तो चलिए जानते हैं उसे देश का नाम।

Jaipur: पहले चलती बस में, अब सड़क किनारे खड़ी कार में रेप, सरकार बदलने के बाद भी राजस्थान शर्मसार

भारत के इस पड़ोसी देश में काफी सस्ता है सोना

जहां भारत में सोने की कीमत आसमान छू रही है। वहीं भारत के एक पड़ोसी देश में सोना (Gold) काफी सस्ता है। यह देश कोई और नहीं बल्कि भूटान (Bhutan) है। खबरों की मानो तो यहां पर सोने की कीमत 17000 रुपए है। तो यदि आप भूटान (Bhutan) घूमने के लिए जा रहे हैं तो वहां से आप सोना खरीद कर ला सकते हैं।

क्यों मिलता है भूटान में सस्ता सोना

फरवरी महीने में यह ऐलान किया गया था कि अब भूटान में टैक्स फ्री सोना बेचा जाएगा। जिसका फायदा भारतीयों के अलावा अन्य देशों के लोगों को भी मिलेगा। यही वजह है कि अब भारतीय लोग भूटान (Bhutan) का रुख कर रहे हैं। भूटान में 24 कैरेट सोने की कीमत 43,473.84 रूपए है। जबकि भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपए के करीब है। भूटान और भारत के बीच सोने की कीमत में लगभग 17,000 रुपए का अंतर है।

भूटान से ला सकते हैं कितना सोना

यदि आप भी भूटान घूमने गए हैं और वहां से सोना (Gold) खरीद कर भारत लाना चाहते हैं। तो पहले जान लीजिए कि आप वहां से कितना सोना अपने देश ला सकते हैं। आपको बता दें कि एक भारतीय पुरुष 50,000 रूपए तक का यानी की 20 ग्राम सोना अपने साथ भारत ला सकता है। महिलाओं की बात करें तो वे एक लाख तक का,यानी की 40 ग्राम सोना अपने साथ भारत ला सकती हैं।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर