Explore

Search
Close this search box.

Search

April 25, 2024 4:29 am

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए कितनी है इनके पास दौलत

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

1.  मुकेश अंबानी: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी भारत के पहले और दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 92.3 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 5.16 अरब का इजाफा हुआ है।

2.  गौतम अडानी: भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी हैं। इनकी संपत्ति 85.1 अरब डॉलर है। इस साल गौतम अडानी की संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इस साल उनकी संपत्ति में 35.54 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

3. शापूर मिस्त्री भारत के तीसरे और दुनिया के 40वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी संपत्ति इस समय 34.1 अरब डॉलर है।

4.  शिव नादर इस समय भारत के चौथे और दुनिया के 44वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति इस समय 32.6 अरब डॉलर है।

5. सावित्री जिंदल भारत की 5वीं सबसे अमीर शख्सियत हैं। साथ ही वे भारत की पहली सबसे अमीर महिला भी हैं। उनकी नेटवर्थ इस समय 25.3 अरब डॉलर है।

6. अजीम प्रेमजी इस समय भारत के छठे सबसे अमीर और दुनिया के 68वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति इस समय 24.5 अरब डॉलर है।

7. दिलिप संघवी इस समय भारत के सातवें और दुनिया के 85वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति 20.3 अरब डॉलर है।

8. लक्ष्मी मित्तल दुनिया के 89वें और भारत के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 19.8 अरब डॉलर है।

9. राधाकृष्ण दमानी भारत के नौवें और दुनिया के 94वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 19.4 अरब डॉलर है।

10. कुमार बिरला भारत के दसवें और दुनिया के 103वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 17.7 अरब डॉलर है।

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर