पंजाब के मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। मुकेरियां में सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। हमलेदौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली सीने में लगी है। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188
बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी। नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस राणा मंसूरपुरिया को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ पर हमला किया गया। पुलिस पर फायरिंग की गई और एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई।
Health Tips: दबाए नहीं दबता है मीठा खाने का शौक, तो खाएं ये 4 चीजें