Explore

Search
Close this search box.

Search

March 28, 2024 1:53 pm

Our Social Media:

लेटेस्ट न्यूज़

US: अमेरिका में डॉक्टरों ने किया चमत्कार, जीवित इंसान में किया सूअर की किडनी का पहला ट्रांसप्लांट, हो रही रिकवरी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

डॉक्टरों अनुवांशिक रूप से संशोधित सूअर की किडनी का जीवित इंसान में पहला प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मेडिकल क्षेत्र की बड़ी सफलता ने किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए संभावना के नए द्वार खोल दिए हैं। शनिवार को मैसेच्युसेट्स जनरल अस्पताल में चली 4 घंटे की सर्जरी में डॉक्टरों ने इस उपलब्धि को हासिल किया। 1954 में इसी अस्पताल में दुनिया का पहला किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि 62 वर्षीय रिक स्लेमैन की हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

जयपुर में अप्रूवड प्लॉट मात्र 7000/- प्रति वर्ग गज 9314188188

डॉक्टरों ने बताया कि नई किडनी वर्षों तक चल सकती है, लेकिन साथ ही ये भी स्वीकार किया कि जानवरों से मानवों में प्रत्यारोपण में अभी भी कई बातों का पता लगाया जाना बाकी है। फिलहाल, इस सफलता से भविष्य में पशुओं के अंगों के अधिक ट्रांसप्लांट की उम्मीद जगी है। इसके पहले ब्रेन-डेड लोगों में परीक्षण के तौर पर सुअर की किडनी प्रत्यारोपित की जा चुकी है, लेकिन जीवित मनुष्य में इस तरह का ये पहला मामला है।

नीरज चोपड़ा ने एवरैडी को दी नई एनर्जी, ज़्यादा पावर वाली भरोसेमंद अल्टीमा एल्केलाईन बैटरियों को करेंगे एंडोर्स

Sanjeevni Today
Author: Sanjeevni Today

ताजा खबरों के लिए एक क्लिक पर ज्वाइन करे व्हाट्सएप ग्रुप

Leave a Comment

Digitalconvey.com digitalgriot.com buzzopen.com buzz4ai.com marketmystique.com

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर